LIFEPOINTS रिवॉर्ड्स प्रोग्राम की शर्तें

LIFEPOINTS रिवॉर्ड्स प्रोग्राम की शर्तें

 

LIFEPOINTS रिवॉर्ड्स प्रोग्राम की शर्तें

  1. LifePoints रिवॉर्ड प्रोग्राम की ये शर्तें ("नियम") Lightspeed द्वारा चलाए जा रहे सभी प्रचारों पर लागू होती हैं, जिनमें LifePoints पैनल साइट ("साइट") पर प्रचारित पॉइंट्स प्रोग्राम शामिल है, लेकिन इसी तक सीमित नहीं है। LifePoints ("LifePoints") Lightspeed द्वारा संचालित पैनल का नाम है।

LifePoints पॉइंट्स का संचय

  1. एक बार जब आप LifePoints से जुड़ जाते/ती हैं तो आपको पॉइंट्स ("पॉइंट्स") के रूप में प्रोत्साहन ऑफर किए जाएँगे या जब आप साइट पर विभिन्न गतिविधियाँ करते/ती हैं तो अन्य LifePoints प्रकार के प्रोत्सान प्रदान किए जाएँगे।
  2. जब आप LifePoints के साथ पंजीकरण करते/ती हैं, तो आपके खाते की स्थिति "सक्रिय" होगी, आप उन सभी गतिविधियों में भा9ग ले सकते/ती हैं जिनमें आपको Lightspeed द्वारा आमंत्रित किया जाता है और आप सभी LifePoints लाभों का आनंद ले सकते/ती हैं, जैसे कि हमारी सेवाओं तक एक्सेस, आपके प्रोत्साहन, और Lightspeed कर्मियों से संपर्क करना। अपने खाते को "सक्रिय" रखने का मतलब है कि आप LifePoints में शामिल हो गए/ई हैं और अपने प्रारंभिक पंजीकरण से 30 दिनों के भीतर या किसी भी 90 दिनों की अवधि के भीतर साइट पर किसी सर्वेक्षण या अन्य गतिविधि में भाग लिया है।
  3. वर्तमान में, आप अधिकांश सर्वेक्षणों को पूरा करके पॉइंट्स अर्जित कर सकते/ती हैं। जहाँ सर्वेक्षण में पॉइंट्स नहीं होते हैं, वहाँ इसके बारे में वेबसाइट पर सर्वेक्षण की शुरुआत में या आपको हमारी ओर से मिलने वाले सर्वेक्षण आमंत्रण ईमेल में स्पष्ट रूप से बताया जाएगा।
  4. यदि निम्नलिखित में से कोई एक स्थिति उत्पन्न होती है, तो आपका खाता निलंबित भी किया जा सकता है:

    • LifePoints में आपके शामिल होने के बाद कोई भागीदारी नहीं
    • LifePoints में शामिल होने के पहले 30 दिनों के भीतर किसी सर्वेक्षण में भागीदारी नहीं
    • 90-दिन की अवधि के भीतर किसी सर्वेक्षण भागीदारी नहीं

    यदि आपका खाता निलंबित या बंद कर दिया गया है, तो आपको Lightspeed को स्थिति की जाँच करने के लिए कहने का अधिकार है। उसके लिए आपको हमारी सहायता टीम से संपर्क करना चाहिए। यदि आपको लगता है कि आपका खाता लत तरीके से निलंबित या बंद कर दिया गया है, तो आपको अवश्य कथित त्रुटि के साठ (60) दिनों के भीतर ईमेल द्वारा Lightspeed से संपर्क करना चाहिए और विसंगति का सबूत पेश करने वाली किसी भी प्रासंगिक जानकारी को संलग्न करते हुए अपने विवाद के आधार की पूरी जानकारी समझानी चाहिए। आपका नोटिस मिलने पर, हम आपके दावे की जाँच करेंगे और तीस (30) दिनों के भीतर आपको अपने निर्णय के बारे में अधिसूचित करेंगे। यदि हमें आपके दावे पर निर्णय लेने के लिए अतिरिक्त समय चाहिए, तो हम आपको अधिसूचित करेंगे और उचित रूप से व्यावहारिक यथाशीघ्र निर्णय देने का प्रयास करेंगे। ऐसे दावे के संबंध में हमारे द्वारा लिया गया कोई भी निर्णय अंतिम होगा।

  5. Lightspeed आपको आपके किसी भी पॉइंट के रद्दीकरण और जब्ती की कोई सूचना प्रदान नहीं करेगा। Lightspeed एकमात्र अपने विवेकाधिकार में रद्दीकरण और जब्ती नियमों में संशोधन करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
  6. आप अपने खाता सेक्शन में हमारी साइट पर जाकर किसी भी समय अपना खाता रद्द कर सकते/ती हैं और "कैंसल माई अकाउंट" पर क्लिक करें और आपका खाता तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। यदि आपको अपना खाता रद्द करने में कोई समस्या आती है, तो कृपया सपोर्ट टीम से संपर्क करें। सपोर्ट टीम आपको उचित रूप से व्यावहारिक यथाशीघ्र जवाब देगी। LifePoints से हटाने या आपके हटने पर तुरंत आपका खाता बंद कर दिया जाएगा। आप समझते/ती हैं और सहमत हैं कि, जैसा कि ऊपर बताया गया है, आपके खाते के निलंबन, रद्दीकरण या बंद होने पर, सेवाओं तक एक्सेस करने का आपका अधिकार समाप्त हो जाएगा और उस समय आपके खाते में जमा किए गए सभी पॉइंट्स जब्त कर लिए जाएँगे। Lightspeed किसी भी समय किसी भी कारण से आपके खाते को समाप्त कर सकता है।
  7. प्रदान किए गए पॉइंट्स आपके खाते में सर्वेक्षण पूरा होने के बाद 30 दिनों के भीतर पोस्ट कर दिए जाएँगे और जैसे ही वे आपके खाते में पोस्ट किए जाएंगे, वे भुनाने के लिए उपलब्ध होंगे। Lightspeed यह सुनिश्चित करने के लिए उचित सावधानी बरतता है कि पॉइंट्स आपके खाते में सही तरीके से जमा हों। हालाँकि, यह सुनिश्चित करने के लिए आप ज़िम्मेदार हैं कि आपके अंक सही ढंग से जमा किए गए हैं और यदि Lightspeed आपके खाते में सही ढंग से पोस्ट नहीं किए गए हैं तो आपको सर्वेक्षण पूरा होने के 2 महीने के भीतर Lightspeed को सूचित करना चाहिए।

LifePoints पॉइंट्स का मूल्य

  1. आपको हर पूरी की गई गतिविधि (जटिलता पर निर्भर करते हुए) के लिए निश्चित संख्या में LifePoints पॉइंट्स प्राप्त होंगे। किसी भी गतिविधि के लिए उपलब्ध LifePoints पॉइंट्स की संख्या वेबसाइट पर बताई जाएगी
  2. आप वेबसाइट के ‘मेंबर्स पेज’ पर जाकर अपने कुल LifePoints पॉइंट्स ऑनलाइन देख सकते/ती हैं।
  3. LifePoints आपके व्यक्तिगत हैं और Lightspeed की लिखित अनुमति के बिना उन्हें ट्रांसफर नहीं किया जा सकता है। उन्हें संपत्ति नहीं माना जाता है, और आप LifePoints की लिखित अनुमति के बिना किसी अन्य व्यक्ति को अपने पॉइंट्स बेच, स्थानांतरित या निर्दिष्ट नहीं कर सकते/ती हैं।

LifePoints पॉइंट्स को भुनाना

  1. आप अपने पॉइंट्स को केवल तभी भुना सकते/ती हैं, जब आपके पास वेबसाइट पर दिए गए न्यूनतम राशि के पुरस्कार को भुनाने के लिए पर्याप्त संख्या में पॉइंट्स हों और जब आपका खाता अच्छी स्थिति में हो।
  2. सभी LifePoints पॉइंट्स को ऑनलाइन अवश्य भुनाया जाना चाहिए। पॉइंट्स को भुनाने के लिए, आपको मेंबर्स पेज पर जाना चाहिए। अन्य LifePoints को भुनाने की विधियों को भविष्य में एकमात्र Lightspeed के विवेकाधिकार पर जोड़ा या स्थानापन्न किया जा सकता है।
  3. एक LifePoints पॉइंट का मूल्य आपके द्वारा चुने गए पुरस्कार पर निर्भर करते हुए भिन्न होता है। LifePoint बिना किसी सूचना के इस मूल्य को बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है, और किसी भी बदलाव को वेबसाइट पर या इन नियमों में बताा जाएगा।
  4. LifePoints पॉइंट्स को वर्तमान में गिफ्ट वाउचरों के लिए भुनाया जा सकता है।
  5. LifePoints पॉइंट्स को वेबसाइट पर भुनाया जा सकता है। इस व्यवस्था के बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध पायी जा सकती है। LifePoint वेबसाइट पर अपने विवेक पर और बिना किसी सूचना के मर्चेंडाइज और गिफ्ट सर्टिफिकेट ऑफर को बदलने का अधिकार सुरक्षित रखता है। आप स्वीकार करते हैं कि LifePoints पॉइंट्स को रिडीम करने के संबंध में हमारे प्रोत्साहन साझेदारों द्वारा की गई किसी भी कार्रवाई के लिए Lightspeed ज़िम्मेदार नहीं है।
  6. आपके द्वारा चुने गए पुरस्कार का मूल्य आपके खाते में मौजूद LifePoints पॉइंट्स की संख्या से अधिक नहीं हो सकता है। हालाँकि, आप कम मूल्य का पुरस्कार चुन सकते/ती हैं। कोई भी अप्रयुक्त Lightspeed पॉइंट्स भविष्य में उपयोग के लिए आपके खाते में रहेंगे और एक बार जब आप LifePoints पॉइंट्स को भुना लेते/ती हैं, तो आपके खाते से उचित संख्या में पॉइंट्स काट लिए जाएँगे।
  7. LifePoints पॉइंट्स अपरक्राम्य हैं और इन्हें केवल ऊपर, या वेबसाइट पर बताए गए पुरस्कारों के लिए ही भुनाया जा सकता है।
  8. LifePoints पॉइंट्स को भुनाने के परिणामस्वरूप प्राप्त किए गए पुरस्कारों को नकद राशि के लिए विनिमय नहीं किया, लौटाया या भुनाया नहीं जा सकता है।
  9. यह ज़रूरी नहीं है कि वेबसाइट पर दर्शाई गईं पुरस्कारों की छवियाँ, मुद्रण विविधताओं और विनिर्माताओं के अपडेट के कारण, वास्तविक पुरस्कारों के रंग या मॉडल से सटीक रूप से प्रतिबिंबित करती हों।
  10. यदि कोई पुरस्कार उपलब्ध नहीं है, तो Lightspeed के पास किसी भी पुरस्कार को उसके समकक्ष या उच्च मूल्य के पुरस्कार से बदलने का अधिकार सुरक्षित है।

पुरस्कारों का प्रशासन

  1. Lightspeed अपने पॉइंट्स प्रोग्राम और पुरस्कारों को प्रशासित करने के लिए किसी तीसरे पक्षकार को नियुक्त करने का अधिकार सुरक्षित रखता है। आपको पॉइंट प्रोग्राम और पुरस्कारों को प्रशासित करने के संबंध में तीसरे पक्ष को दी जाने वाली जानकारी के बारे में प्राइवेसी पॉलिसी पढ़नी चाहिए।
  2. Lightspeed पुरस्कारों के प्रशासन या वितरण में तृतीय पक्ष द्वारा की गई किसी भी त्रुटि या चूक के कारण आपको हुए किसी भी नुकसान के लिए कोई दायित्व स्वीकार नहीं करता है।
  3. Apple किसी भी तरह से LifePoints द्वारा चलाए जा रहे कॉन्टेस्ट या स्वीपस्टेक में शामिल नहीं है।
 

शीर्ष पर वापस जाएँ